फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Standardless breaker killed a woman

मानक विहीन ब्रेकर ने ली महिला की जान

Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Standardless breaker killed a woman
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। अमोलर-गुरसहायगंज मार्ग पर बने मानक विहीन ब्रेकर ने एक महिला की जान ले ली। पति के साथ जा रही महिला ब्रेकर पर बाइक आते ही उछलकर नीचे आ गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली के मकरंदनगर कुतलूपुर निवासी गोविंद सिंह किसानी करते हैं। शनिवार सुबह 7:30 बजे वह पत्नी करुणा देवी (46) को बाइक से लेकर ताहपुर सकरवारा हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। तभी गुरसहायगंज-अमोलर मार्ग पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे अंडरपास पर ढिपारा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछल गई। इस कारण पीछे बैठी करुणा देवी उछलकर सिर के बल सड़क पर आ गिरी। पति बाइक से काफी दूर निकल गया। बाद में करुणा देवी के गिरने का पता चला तो वह लौटा। वह घायल पत्नी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गए। गंभीर हालत होने के कारण करुणा देवी को गुरसहायगंज के नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। वहां इलाज शुरू होने से पहले ही करुणा ने दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

अमोलर-गुरसहायगंज मार्ग पर डंबलपुर गांव से ढिपारा गांव के बीच एक किमी के रास्ते पर तीन जगह मानक विहीन ब्रेकर बने हैं। इन पर आए दिन बाइक उछलने से हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि सड़कों पर बने गति अवरोध दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग से इन ब्रेकरों को हटवाने या सही कराने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई अरुण सिंह ने बताया कि तय मानक के मुताबिक ब्रेकर की ऊंचाई छह से नौ इंच के बीच होनी चाहिए। आपस में दूरी एक फिट रहे। ब्रेकर पर सफेद पेंट होना चाहिए। ताकि वह दूर से वाहन चालक को दिख जाए। सड़क के दोनों तरफ ब्रेकर से पहले एक सूचना बोर्ड लगाना चाहिए। इससे वाहन चालक को पता रहता है कि आगे गति अवरोध है। ब्रेकर का समय-समय पर निरीक्षण भी करते रहना चाहिए। अमोलर-गुरसहायगंज मार्ग पर हादसे का कारण बने ब्रेकर की जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि इस ब्रेकर को नियमानुसार बनाया गया है कि नहीं। यदि इसमें कमी पाई गई तो इसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed