फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP's protest on fertilizer shortage, sloganeering in Collectorate

Kannauj News: खाद की किल्लत पर सपा का प्रदर्शन, कलक्ट्रेट में नारेबाजी

Sat, 23 Aug 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP's protest on fertilizer shortage, sloganeering in Collectorate
कन्नौज। जिले में खाद की किल्लत के लिए सपा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सपाइयों ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सपा नेताओं ने खाद-बीज की किल्लत पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खां के साथ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में सहकारी समितियों व सहकारी संघों में उर्वरक की भारी किल्लत एवं कालाबाजारी से किसानों को समस्याएं हो रही है। भाजपा सरकार में किसान अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। महंगे खाद, बीज व दवा के कारण किसान की उपज महंगी होती जा रही है, परंतु उसका उचित मूल्य पाने के लिए किसान संघर्ष कर रहा है। इस बार आलू फसल का भी दाम निचले स्तर पर है। इससे किसान बेहाल है। सहकारी समिति व सहकारी संघों से डीएपी, एनपीके, यूरिया, पोटाश के अलावा बीज उपलब्ध न होना किसानों के लिए समस्या है। सभी सहकारी समिति, संघ में तत्काल डीएपी, एनपीके, यूरिया व पोटाश की उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, अरविंद सिंह यादव, महासचिव रामसेवक राजपूत, अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, राजेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आपरेटर नियुक्त करने की मांग
तिर्वा तहसील की ग्राम पंचायत भुन्ना के मजरा भिखनीपुरवा में 35 वर्ष पुरानी टंकी है। इससे 56 गांवों में पानी की सप्लाई होती थी। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में बनवाई गई इस टंकी से कई वर्षों से सप्लाई नहीं हो रही। टंकी जर्जर अवस्था में है। जिसके ध्वस्तीकरण ओर विचार होने की जानकारी मिलने पर सपाइयों ने बचाने की कवायद शुरू कर दी। डीएम को दिए पत्र में सपाइयों ने कहा कि आपरेटर न होने के कारण ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। टंकी के ध्वस्तीकरण की बजाय वहां ऑपरेटर नियुक्त किया जाए, ताकि पानी की सप्लाई चालू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed