फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sporadic violence between the 77.68 percent voting

छिटपुट हिंसा के बीच 77.68 फीसदी मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sporadic violence between the 77.68 percent voting

पहले चरण में प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद के लिए

विज्ञापन
कन्नौज जनपद में विकास खंड जलालाबाद व कन्नौज में शनिवार को छिटपुट हिंसा के बीच 77.68 फीसदी वोट पड़े। इनमें कन्नौज ब्लाक आगे रहा। कन्नौज ब्लाक में 78.21 फीसदी और जलालाबाद में 77.16 फीसदी वोट पड़े।

कन्नौज विकास खंड में प्रधान के 89 पदों पर 642 और ग्राम सभा सदस्य के 162 पदों पर 354 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया। वहीं जलालाबाद विकास खंड में प्रधान के 35 पदों के लिए 313 व ग्राम सभा सदस्य के 97 पद के लिए 215 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी के अंदर पहुंची।

सदर में 102 मतदान केंद्र के 221 बूथों पर और जलालाबाद में 47 मतदान केंद्र के 111 बूथों पर वोट डाले गए। कटरी क्षेत्र के सढ़ियापुर बांगर मतदान केंद्र पर दबंगों ने धावा बोल दिया। मतदान कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ गालीगलौच करते हुए जमकर हंगामा करने के बाद मतपेटी उठाकर कुएं में फेंक दीं।

कई घंटे की मशक्कत के बाद मतपेटी को पानी भरे कुएं से बाहर निकाला जा सका। जब तक आला अफसर पहुंचे, तब तक गुंडई करने वाले ज्यादातर लोग भाग चुके थे। इससे करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। मामले में एसपी ने बूथ पर तैनात एक सिपाही, एक होमगार्ड जवान व एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है।

वहीं आसकरनपुरवा मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थक मतदान समाप्त होने के बाद आपस में भिड़ गए। मारपीट व गालीगलौच के बाद आसकरनपुर्वा व शरीफापुर गांव के लोग आमने-सामने हो गए। कन्नौज-औरैया हाईवे पर झगड़ रहे लोगों के बीच हवाई फायरिंग व जमकर ईंट पत्थर चले।

इससे आने जाने वाले लोगों के दो चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच अन्य स्थानों से तीन बसों में सवार होकर मतपेटी लेकर लौट रहे फोर्स ने बवाल कर रहे लोगों से मोर्चा लिया। उपद्रवियों पर लाठियां भांजकर उन्हें खदेड़ा। मारपीट के दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहा।

वहीं रंगियनपुरवा मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। गालीगालौच के बाद जमकर हवाई फायरिंग हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता तरुण चंद्रा समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियों को निकालकर मंडी समिति तक पहुंचाया गया।

रंगियनपुरवा मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में नोकझोंक के बाद हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं जलालपुर पंचमा में एक प्रत्याशी के एजेंट को पुलिस ने फर्जी वोटिंग के लिए उकसाने पर पकड़कर कोतवाली भिजवाया।

डीएम अनुज झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम संतोष वैश्य, अपर एसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सदर सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह पूरे दिन मतदान  केंद्रों का जायजा लेते रहे। आईटीबीपी के जवानों ने भी मतदानों केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांची।

प्राथमिक स्कूल अहमदपुर रौनी में निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी को दो नाबालिग वोट डालने के लिए लाइन में लगे मिले। परिचय पत्र चेक करके इन्हें भगाया गया। दंदौरा खुर्द मतदान केंद्र पर एक एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल रखने पर हिरासत में लेकर थाने भिजवाया गया।

जलालपुर पंचमा में उंगली में लगी स्याही मिटवाकर फर्जी वोटिंग कराने व मोबाइल रखने पर पुलिस से पकड़वाकर थाने भेजा गया। सदर ब्लाक के जलालपुर सरवन, उदैतापुर, सैयदपुर सकरी, सारोंतोप, फतेहपुर, उच्च प्राथमिक स्कूल जलालाबाद, अड़ंगापुर, जलालपुर अमरा, जलालपुर कटरी बांगर का भी डीएम एसपी ने निरीक्षण किया।

 जलालाबाद के मतदान केंद्र तिलपई डिगसरा, बछज्जापुर, इनायतपुर, रुदौली, सड़ियापुर, अफजलपुर मतदान केंद्रों का भी भ्रमण किया। उच्च प्राथमिक स्कूल जलालाबाद मतदान केंद्र पर भी मोबाइल समेत एक एजेंट को पकड़कर थाने में बैठाया गया। डहलेपुर मतदान केंद्र पर सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे की मुहर लगाकर बनाए गए पहचान पत्र पर वोट डलवाने की शिकायत मिली।

इस पर डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेजकर मनमानी बंद कराई। आरोप लगाया गया कि फर्जी मुहर लगाकर पहचान पत्र
बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed