{"_id":"5a1daec14f1c1b6e468b705a","slug":"sp-will-apply-after-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के बाद सपा लगाएगी चौपालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के बाद सपा लगाएगी चौपालें
kannauj
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख (कन्नौज)। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी जुटने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के बाद सपा छोटे-छोटे कस्बों में चौपालें लगाकर लोगों को जागरूक करेगी।
मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद औरैया के एरवा कटरा ब्लाक के ग्राम तन्नपुर से वापस लखनऊ जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एनसीसी प्लांट के सामने कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक लिया। अखिलेश ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा का जनाधार गिर चुका है और निकाय चुनाव के परिणाम इस बात को साबित करेंगे।
समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एक खास विजन तैयार किया है। निकाय चुनाव के बाद कस्बा सौरिख समेत कई छोटे-छोटे कस्बों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा विकासवादी, गरीबों व किसानों की राजनीति करती रही है। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन
इससे पहले ग्राम सभा किर्राना के प्रधान नरेंद्र सिंह यादव, ऋषिभूमि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव, गोलू यादव, अजीत यादव, महेंद्र सिंह निम, आलोक यादव, देवपाल सिंह, ओमेंद्र पाल सिंह, विनोद सिंह, लल्ले ठाकुर व अनुज यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।