{"_id":"3e44e8da978a553beb035a485036b230","slug":"sp-to-become-a-major-contender-in-the-race-fifteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में प्रमुख बनने की दौड़ में पंद्रह दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में प्रमुख बनने की दौड़ में पंद्रह दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद ब्लाक प्रमुख पद की दौड़ में शामिल नेताओं की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। जनवरी की इस भीषण सर्दी में राजनीतिक माहौल ने गरमी पैदा कर दी। बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में खींचने के लिए राजनीतिक धुरंधर सभी दांव-पेंचों को अजमाना शुरू कर दिया है। हालांकि समाजवादी पार्टी से प्रमुख पद की दौड़ में शामिल नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को अपने आवेदन सौंपे हैं। जिले के आठ ब्लाकों में सपा से पंद्रह ने अपनी दावेदारी पेश की है।
जिला नेतृत्व आए हुए नामों पर आपसी सहमति से दावेदारों को बैठाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। उनको ही जिला नेतृत्व अपना समर्थन प्रदान करेगा। बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस ने अभी तक ब्लाक प्रमुख पद को लेकर किसी तरह के पत्ते नहीं खोले हैं।
समाजवादी पार्टी के दावेदारों की यदि बात की जाए तो कन्नौज ब्लाक से पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के भाई वीरपाल यादव उर्फ नीलू चुनाव मैदान में हैं। हालांकि सपा से दूसरे किसी प्रत्याशी ने अपना कोई भी आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
इस कारण माना जा रहा है कि पार्टी इनको ही अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। गुगरापुर ब्लाक से सदर विधायक अनिल दोहरे की छोटी बहू रूपा दोहरे चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर भी कोई दूसरा आवेदन नहीं आया है। जलालाबाद ब्लाक से मौजूदा ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने अपना आवेदन किया है। वह पूर्व ब्लाक प्रमुख/जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव को छोटे भाई हैं। जबकि इस सीट से युवा नेता शोभित प्रताप सिंह ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। दोनों ही नेता मुख्यमंत्री से अपनी नजदीकियां बताते हैं। उमर्दा में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष इंद्रेश यादव व तिर्वा विधानसभा प्रभारी अजय वर्मा ने दावेदारी की है।
इस सीट को लेकर भी मंथन चल रहा है। तालग्राम ब्लाक से ब्लाक प्रमुख सोनू यादव की पत्नी संध्या यादव व छिबरामऊ विधायक अरविंद यादव की छोटी बहू ने दावेदारी की है। इस सीट पर कोई दूसरा आवेदन नहीं आया है। छिबरामऊ से पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकिशोर उर्फ झंडू व अवधेश यादव ने आवेदन किया है। जबकि अवधेश चंद्र दुबे का भी आवेदन है। सौरिख ब्लाक से पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह वैस की बहू सुषमा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव की भाभी सुधा यादव ने आवेदन किया है। जबकि जिला पंचायत सदस्य रणवीर यादव की पत्नी व मौजूदा ब्लाक प्रमुख नीलम यादव भी चुनाव मैदान में डटी है। हसेरन ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव सबसे अधिक माहौल गरमाए है। इस ब्लाक में ब्लाक प्रमुख दिगंबर सिंह यादव के करीबी सुरजीत यादव व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल के करीबी उमाशंकर बेरिया ने अपना आवेदन किया है।
दोनों ही कद्दावर नेता इस सीट को लेकर नाक का सवाल बनाए हैं। इस ब्लाक से योगेंद्र कुमार का भी आवेदन है। जिला महासचिव संजय दुबे ने कहा कि इन आवेदनों को पार्टी नेतृत्व को भेजा जा चुका है। इसमें कन्नौज, गुगरापुर, तालग्राम में एक आवेदन होने से तस्वीर साफ है। शेष में अधिक प्रत्याशियों के होने के चलते पहले पार्टी नेतृत्व लोकल स्तर पर मनाने का प्रयास कर रहा है, इससे बात नहीं बनने पर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का अंतिम फैसला होगा। वह जिस प्रत्याशी पर अपनी मुहर लगा देंगे, उसी को चुनाव लड़ाया जाएगा।