फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP protest in the collectorate against inflation

महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन: चूल्हे पर पकाई सब्जी, सिलिंडर की निकाली अर्थी

Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
सार

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह देश प्रदेश की तानाशाही सरकार मनमाने तरीके से गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। सरकार से आम जनता, किसान, मजदूर सभी खिलाफ हो रहे हैं।

विज्ञापन
SP protest in the collectorate against inflation
रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी निकालते सपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम से नाराज सपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चूल्हे पर सब्जी पकाई। इसके लिए ईंट, लकड़ी का उपयोग किया गया। इसके बाद सिलिंडर की शव यात्रा निकालकर सपाइयों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर कुछ युवाओं ने लकड़ी और गोबर से बने कंडे बेचकर विरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लगातार घरेलू गैस के दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन


इससे जनता परेशान है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह देश प्रदेश की तानाशाही सरकार मनमाने तरीके से गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। सरकार से आम जनता, किसान, मजदूर सभी खिलाफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अच्छे दिन लाने का जो वादा किया था वो एकदम झूठ का पुलिंदा साबित हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, चैयरमेन दिनेश यादव, इंद्रेश यादव, संजय दुबे, योगेंद्र यादव, राम सेवक राजपूत,  मोहम्मद फरीद, मोहम्मद कमर, कल्लू तिवारी, दीवारी लाल कुशवाहा, मोहम्मद आलम, राजिक अली, मुन्ने, मंसूर खां, संजय यादव, विनोद यादव, सरोजनी कुशवाहा, पूजा तोमर, अंगूरी दहारिया, अर्चना मिश्रा, कुट्टू पांडे, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनन्त यादव, सोमू दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed