{"_id":"6133a9908ebc3ebeb825bd27","slug":"sp-protest-in-the-collectorate-against-inflation","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन: चूल्हे पर पकाई सब्जी, सिलिंडर की निकाली अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने किया प्रदर्शन: चूल्हे पर पकाई सब्जी, सिलिंडर की निकाली अर्थी
Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:45 PM IST
सार
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह देश प्रदेश की तानाशाही सरकार मनमाने तरीके से गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। सरकार से आम जनता, किसान, मजदूर सभी खिलाफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी निकालते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दाम से नाराज सपाइयों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चूल्हे पर सब्जी पकाई। इसके लिए ईंट, लकड़ी का उपयोग किया गया। इसके बाद सिलिंडर की शव यात्रा निकालकर सपाइयों ने विरोध जताया।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर कुछ युवाओं ने लकड़ी और गोबर से बने कंडे बेचकर विरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लगातार घरेलू गैस के दाम बढ़ा रही है।
इससे जनता परेशान है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आज जिस तरह देश प्रदेश की तानाशाही सरकार मनमाने तरीके से गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। सरकार से आम जनता, किसान, मजदूर सभी खिलाफ हो रहे हैं।
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अच्छे दिन लाने का जो वादा किया था वो एकदम झूठ का पुलिंदा साबित हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, चैयरमेन दिनेश यादव, इंद्रेश यादव, संजय दुबे, योगेंद्र यादव, राम सेवक राजपूत, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद कमर, कल्लू तिवारी, दीवारी लाल कुशवाहा, मोहम्मद आलम, राजिक अली, मुन्ने, मंसूर खां, संजय यादव, विनोद यादव, सरोजनी कुशवाहा, पूजा तोमर, अंगूरी दहारिया, अर्चना मिश्रा, कुट्टू पांडे, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनन्त यादव, सोमू दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।