{"_id":"578538674f1c1b027d13e5da","slug":"sp-leader-meeting-in-kannauj-on-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में लिए फीडबैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में लिए फीडबैक
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का कार्यक्रम खत्म होते ही मंगलवार को टिकट पर मंथन शुरू हो गया। सपा के पार्टी कार्यालय पर शाम करीब पांच बजे पहुंचे कानपुर जोन प्रभारी और दो प्रभारियों ने जिला स्तरीय कमेटी व पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में अलग-अलग गुफ्तगू की। इस दौरान तिर्वा विधानसभा में बदलाव को लेकर फिर नारे लगे। समाजवादी पार्टी ने हारी हुई सीटों के बाद अब जीती हुई सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।
कन्नौज जिला में तीनों विधानसभा सीटों पर सपा का कब्जा है। इनमें तिर्वा विधानसभा से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, कन्नौज सदर से अनिल दोहरे, छिबरामऊ से अरविंद यादव मौजूदा विधायक हैं। इन सीटों पर तमाम नये चेहरों ने दावेदारी पेश की है। नेतृत्व के समक्ष टिकट के लिए गुहार भी लगा चुके है, लेकिन अभी तक समाजवादी पार्टी ने जीती हुई सीटों पर टिकटों की घोषणा नहीं कर रही है। सोमवार को सीएम के दौरे के बाद अचानक मंगलवार को टिकट को लेकर मंथन शुरू हो गया।
सपा के पार्टी कार्यालय पर शाम करीब पांच बजे पहुंचे कानपुर जोन प्रभारी फिरोजाबाद से एमएलसी दिलीप यादव, इलाहाबाद से एमएलसी वासुदेव यादव ने जिला स्तरीय कमेटी व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में अलग-अलग गुफ्तगू की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में किस क्षेत्र में किसको लड़ाया जाए, उसके लिए फीड बैक लिया गया। टिकट की दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं से उनकी जीत के आधार के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
कहा कि दावेदार अपना पक्ष मजबूती के साथ उनके समक्ष रखें, ताकि उनकी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई जा सके। सीटों का निर्णय ऊपर से ही होना है। वह अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने तिर्वा विधानसभा से पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को टिकट दिए जाने के लिए नारे भी लगा दिए। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की राय जानी गई है। इस राय के आधार पर वह नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष कैश खां, महासचिव संजय दुबे, हसीब हसन, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रजनीकांत यादव, अन्नपूर्णा राजपूत, मो.हाजी रईस, राजेश पाल सहित अन्य मौजूद रहे।