फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP grew radium strip

एसपी ने लगाईं रेडियम पट्टी

Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
SP grew radium strip

यातायात माह के तहत एसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश

विज्ञापन
पर छोटे और बड़े वाहनों में रेडियम पट्टी लगाने का अभियान चला। एसपी ने खुद वाहनों में पट्टी लगाईं और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा।

सोमवार को जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग के पास यातायात पखवाड़े के तहत गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें एसपी ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हों या फिर भारी वाहन के चालक। यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। इससे सड़क हादसे भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन धीमे व अपनी बाईं ओर चलाने चाहिए।

एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि वाहनों का पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है। इससे काफी फायदे हैं। समय पर निर्धारित शुल्क भी जमा करने को उन्होंने कहा। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर जरूर चलें।

कहा कि भले ही पैदल यात्री हो, पर अपनी साइड में ही चले। सड़क पर पैदल न चले। गोष्ठी का कोआर्डिनेशन एआरटीओ ने किया। इसके अलावा एसपी ने खुद दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर-ट्राली, लोडर व अन्य वाहनों में रेडियम पट्टी व रेफलेक्टर लगाए। एसपी को देख अन्य यातायात पुलिस व विभागीय पुलिस भी वाहनों को रोककर पट्टी लगाने में जुट गई।

कई चीता मोबाइल पुलिस को हेलमेट दिए गए। वाहन चलाते समय उनको हेलमेट लगाने को कहा गया। इस मौके पर टीआई विनोद यादव, सरायमीरा चौकी प्रभारी बीके गौतम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed