फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   SP - BSP charges imposed Showers

सपा-बसपा ने लगाई आरोपों की झड़ी

Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 05 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
SP - BSP charges imposed Showers

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्र बिक्री के

विज्ञापन
दूसरे दिन सपा प्रत्याशी संध्या यादव ने चार सेट नामांकन पत्र खरीदे। वहीं बसपा प्रत्याशी तीन बार ब्लाक कार्यालय पर पहुंचने के बाद भी नामांकन पत्र नहीं खरीद सके। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बसपा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदने की बात कही।

इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। सपा और बसपा नेताओं ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए। ज्ञात हो कि तालग्राम में प्रमुख पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है। सपा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव की पत्नी संध्या यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं बसपा की ओर से लक्ष्मी देवी अपने पुत्र आकाश शाक्य के साथ दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचीं। लिपिक अशोक कुमार से नामांकन पत्र देने की बात कही। बसपा प्रत्याशी द्वारा दिए गए प्रमाणपत्र की छाया प्रति स्पष्ट न होने व मूल प्रति मौके पर न होने पर नामांकन पर्चा नहीं दिया गया।

जब वह मूल प्रति लेकर पहुंची तो बताया गया कि प्रस्तावक व अनुमोदक भी साथ में लाएं। इस पर उन्होंने आरओ से दूरभाष पर वार्ता की। तीसरी बार फिर बसपा प्रत्याशी ब्लाक पहुंची, पर तब तक नामांकन पत्र बिक्री की समय सीमा बीत चुकी थी।

साढ़े तीन बजे बसपा जिलाध्यक्ष राम सिंह गौतम, कोआर्डिनेटर संजीव दोहरे, सुघर सिंह पाल, बाबा रामचंद्र मौके पर पहुंचे और शुक्रवार को नामांकन खरीदने का निर्णय लिया। शिकायत पर एसपी ने गुरसहायगंज कोतवाल संतोष व्यास, तालग्राम एसओ अनवर अहमद को ब्लाक परिसर में भेजा।

पुलिस ने सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस के समक्ष बसपाइयों ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ब्लाककर्मी सपा सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। जानबूझकर बसपा प्रत्याशी को नामांकन पत्र नहीं दिया गया।

उधर, ब्लाक में मौजूद पूर्व ब्लाक प्रमुख के भाई सपा नेता शैलेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बसपाई झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनके पास न तो प्रस्तावक हैं और न ही अनुमोदक। वह नामांकन के नाम पर केवल नेतागिरी चमकाकर सपा को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed