फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sooraj ne dikhaee tejee, 29 par pahuncha taapamaan

सूरज ने दिखाई तेजी, 29 पर पहुंचा तापमान

Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
sooraj ne dikhaee tejee, 29 par pahuncha taapamaan
तेज धूप से मुंह को कपड़े से ढककर जाती छात्राएं (फाइल फोटो)। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मार्च शुरू होते ही मौसम ने करवट बदल ली है। सूरज की तेजी से अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तेज धूप निकलने से लोग परेशान हैं। होली के त्योहार से पहले मौसम में आए बदलाव को लेकर सभी चिंतित हैं। वहीं मौसम विभाग ने पांच, छह व सात मार्च को घने बादल छाए रहने की संभावना जताई है। छह व आठ को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मार्च शुरू होते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चार दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 26.06, 25 को 26.06, 26 को 24.06, 27 को 25.06, 28 को 25.04, 29 को 26.02 डिग्री सेल्सियस रहा। एक मार्च को 27.04, दो मार्च को 28.02, तीन को 29.02 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के नौ बजते ही धूप तेवर दिखाने लगती है। गर्मी शुरू होते ही बाजार में पेय पदार्थों की दुकानें सजने लगी हैं। प्रमुख चौराहों पर गन्ने सहित अन्य दुकानें लग गई हैं।
विज्ञापन

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक विजय दुबे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान बढ़ने से फसलों पर गलत असर पड़ेगा। तापमान को लेकर किसानों को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से बारिश के बन रहे आसार
लगातार तापमान बढ़ने से किसानों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक ों के अनुसार बढ़े तापमान से बारिश के आसार प्रबल हो रहे हैं। हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से पकी खड़ी सरसों, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सचेत किया गया है कि इन दिनों गेहूं की फसल में सिंचाई न करें। हवा के झोंकों से फसल गिरने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed