{"_id":"5ee109398ebc3e42f20fbc25","slug":"son-in-law-turned-positive-sampled-for-18-kannauj-news-knp564808937","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद निकला पॉजिटिव, 18 के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद निकला पॉजिटिव, 18 के सैंपल लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसेरन(कन्नौज)। सात दिन पहले गुरुग्राम से दोस्त के साथ ससुराल आलमशाह का पुर्वा लौटा युवक मैनपुरी में हुई जांच में कोरोना पाजिटिव निकला। मैनपुरी प्रशासन की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए 18 लोगों को सैंपल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा है।
मैनपुरी जिले के फतेहपुर गनी निवासी युवक की आलमशाह का पुर्वा गांव में ससुराल है। वह इस गांव के युवक के साथ गुरुग्राम में काम करता था। तीन जून को दोनों वहां से आलमशाह का पुर्वा गांव लौटे। यहां दोनों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया, तब रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
फतेहपुर गनी गांव पहुंचने पर युवक का फिर सैंपल लिया गया। इस बार रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। युवक के यात्रा इतिहास के आधार पर मैनपुरी प्रशासन ने जिला प्रशासन को सूचना दी। इस पर हसेरन सीएचसी अधीक्षक डा. जगदीश निर्मल के नेतृत्व में टीम आलमशाह का पुर्वा गांव पहुंची और संक्रमित युवक के संपर्क में आए 18 लोगों को जांच के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।