फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   solve tubewell problem in a week

हफ्तेभर में ठीक कराएं खराब नलकूप

Sun, 11 Jan 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 11 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
solve tubewell problem in a week
कानपुर मंडल के कमिश्नर मो. इफ्तखारुद्दीन ने खराब नलकूपों को हफ्तेभर में ठीक कराकर तत्काल आख्या भेजने के निर्देश जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को दिए हैं। ताकि किसानों को सिंचाई की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि 11 नवंबर को मंडलीय रबी गोष्ठी के दौरान उन्हें मात्र 43 नलकूप ही खराब होने की सूचना दी गई थी। इसे संदेहास्पद प्रतीत मानते हुए उन्होंने राजस्व कर्मियों से सर्वे कराकर यह पता कराने के आदेश दिए थे कि जनपद में कुल कितने नलकूप खराब हैं ?
विज्ञापन


बार-बार कहने पर सर्वे हुआ तो कन्नौज जनपद में 245 में से 82 नलकूप खराब निकले थे। कमिश्नर के अनुसार इस संबंध में उन्हें मौखिक तौर पर अवगत कराया गया कि नलकूपों को ठीक कराने की कार्यवाही तेजी से कराई जा रही है लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई कि सभी खराब नलकूप ठीक होकर संचालित हुए हैं अथवा नहीं ?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि वे सारे 82 खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित कराएं। साथ ही सभी 245 नलकूपों में पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति कराने की व्यवस्था भी कराएं। इस मामले में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी और नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल ठीक कराकर आख्या भेजने की जिम्मेदारी सौंपी है।

नलकूपों को पर्याप्त बिजली न मिलने की समस्या विकराल रूप धारण किए है। अब कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे पर कार्रवाई के आसार पैदा हो गए हैं। जिला प्रशासन भी आला हाकिम के सख्त तेवरों को देखते हुए हरकत में आ गया है।


यही वजह है कि नलकूप खंड व बिजली विभाग सक्रिय हो गया है। यदि अफसरों के फरमान का जमीनी स्तर पर असर हुआ तो फसलों की सेहत संवरेगी और समय पर सिंचाई के लिए पानी मिलने से आलू, गेहूं, सब्जियों आदि का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed