{"_id":"5ebd82498ebc3e909c3be3ae","slug":"social-distencing-is-not-following-in-kannauj-kannauj-news-knp560167180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौजः घर पहुंचने की जल्दबाजी में सुरक्षा को ताक पर रखकर आए थे कोरोना संक्रमित, देर आई रिपोर्ट में नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौजः घर पहुंचने की जल्दबाजी में सुरक्षा को ताक पर रखकर आए थे कोरोना संक्रमित, देर आई रिपोर्ट में नए मामले सामने आए
विज्ञापन
लॉकडाउन में मुंबई में फंसे कन्नौज के लोगों ने घर पहुंचने की जल्दबाजी में सुरक्षा को ताक पर रख दिया। यह निजी वाहनों से सामाजिक दूरी का नियम तोड़कर घर पहुंचे। इनकी लापरवाही ने खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल दिया है।
कोरोना संक्रमितों में ज्यादातर मुंबई से लौटने वाले हैं। यह निजी साधनों से आए हैं। बचाव के नियमों की अनदेखी से यह खुद संक्रमित होकर दूसरों को भी चपेट में ले रहे हैं। 13 मई को देर रात आई रिपोर्ट में मिले चार संक्रमितों के मामले में भी ऐसा ही है।
घमाइचमऊ का संक्रमित युवक डीसीएम से आया था। इसमें 42 लोग सवार थे। अब स्वास्थ्य विभाग को इसमें सवार लोगों को खोजने में दिक्कत हो रही है। सैयदपुर सकरी और छिबरामऊ के कपूरपुर में युवक ऑटो से लौटे हैं। इसमें सात से आठ लोग थे। अब संक्रमित के साथ वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बाहर से आने वाले सबसे पहले अपनी जांच कराएं। बुखार, खांसी, जुकाम समेत कोरोना के लक्षण दिखने पर सैंपल भेजा जाएगा। इसमें लापरवाही न बरतें।