{"_id":"e1e513af557c2089b3534dad34793a84","slug":"so-much-water-from-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं बिजली तो कहीं पानी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं बिजली तो कहीं पानी गुल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में हुए बवाल के चक्कर में घरों में कैद होने को
विज्ञापन
मजबूर हुए लोगों अब बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। जिन
क्षेत्रों में ट्यूबवेल, पाइप लाइनें या खंभों में फाल्ट हो गए हैं, वहां
बिजली नहीं पहुंच रही है।
शहर के मोहल्ला मकरंदनगर, यूसुफपुर भगवान, नखाशा, सिपाही ठाकुर, रानी चाह, शेखाना, चिरैयागंज, बगिया फजल इमाम, फर्श रोड समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कहीं तार टूटने तो कहीं जंफर उड़ने से बिजली के फाल्ट हुए हैं। सूत्रों की मानें तो बिजली विभाग में संविदा पर लगे लाइनमैन बवाल से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से डर रहे हैं।
इन जगहों पर जाकर फाल्ट ठीक करने की बात कहने पर कोई कर्मचारी बीमार होने तो कोई अन्य बहाने बनाकर जाने से इनकार कर देता है, वहीं नगर पालिका से होने वाली पेय जलापूर्ति पर भी इसका असर पड़ा है। खासकर शाम के वक्त होने वाली आपूर्ति कई जगहों पर बंद है।
शाम के अंधेरे में ट्यूबवेलों पर जाकर पेयजल आपूर्ति करने के जाने और फिर बाद में घर लौटने के दौरान खतरे के अंदेशे के चलते आपरेटर पल्ला झाड़ रहे हैं। पाइप लाइन लीकेज होने या मशीनों में आने वाली फाल्ट की मरम्मत की प्रक्रिया भी बाधित है। वहीं कई लोग मौके की नजाकत को भांपते हुए पानी स्टाक करके रख रहे हैं।
रविवार को शहर के मोहल्ला नखासा में पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने बच्चों को डिब्बे एवं बाल्टी देकर पानी भरने भेजा। पानी भरने के साथ ही बच्चे नल पर ही नहाते नजर आए।