फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sleeper bus overturns on expressway, 40 passengers injured

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, 40 यात्री घायल

Fri, 13 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus overturns on expressway, 40 passengers injured
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चालक की लापरवाही के कारण दरभंगा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 14 यात्रियों को सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है। वहीं 21 घायलों को सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

अशोक ट्रैवल्स की स्लीपर बस 90 यात्रियों को लेकर दरभंगा से दिल्ली की ओर जा रही थी। तड़के पांच बजे अधिकांश यात्री नींद में थे, सकरावा थाना क्षेत्र में ग्राम नगला खेमकरन के पास किलोमीटर 144 पर तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यात्रियों के अनुसार, बस का चालक नशे की हालत में था और उसने फूड प्लाजा पर भी शराब पी थी। इस कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

यूपीडा की सेफ्टी टीम, सौरिख थानाध्यक्ष और सकरावा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस के शीशे तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। घायल यात्रियों को तुरंत सौरिख सीएचसी और सैफई के चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया। यात्रियों की दुर्दशा और किराया वसूली दुर्घटना के बाद 50 यात्री आगे के सफर के लिए भटकते रहे। पुलिस की मदद से रोडवेज बसों में उन्हें बैठाया गया पर परिचालकों ने बिना अतिरिक्त किराया लिए आगे ले जाने से मना कर दिया। यात्रियों ने बताया कि दरभंगा से दिल्ली के लिए प्रति सवारी चार हजार रुपये किराया वसूला गया था। इसलिए आगे की यात्रा के लिए पर्याप्त पैसे नहीं बचे थे। उन्हें अपने रिश्तेदारों से मदद मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हादसे में घायलों के नाम

हादसे के बाद घायल दरभंगा के सिमरी निवासी विजय कुमार (40), मोहन (42) राजकुमार जाटव, रंजन जाटव, मोहल्ला कचहरी बाजार निवासी हिमांशु कुमार, विजय कुमार, थाना वैशाली के समशाद, बैकुंठपुर गोपालगंज के दिखवा दिवाेली निवासी प्रियंका सोनी (23), मधुबनी जनपद के खरऊआ थाना रैयका निवासी मोहम्मद अंसार, दरभंगा के फुलथुआ थाना के सिमरी निवासी राजकुमार जादौन (37), चकमायिसी थाना के रतनपुर निवासी गुलशन खातून, कुलशुम (3 माह), रुखसार खातून (3), शमसाद (7), मधुबनी जनपद के मुरलिया चंद्र बिशवी निवासी पूजा कुमारी (26), प्रज्ञानी (2.5 साल), मुरलिया चंद्र निवासी पप्पू कुमार (30) शिशवानी जिला वैशाली, वीरेंद्र कुमार (29), निहारी निवासी सुशील झा (29), मुरलीगंज विस्पी निवासी लालदाय (29), निहारी निवासी प्रीती झा (23) को सीएचसी सौरिख में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल मधुबनी निवासी दुर्गा, आकृति झा (10), नीतू झा (35), मनमोहन निवासी रामसागर (40), रीती देवी, दिबियापुर निवासी नितीश कुमार (22), सविता देवी (35), विजलपुर निवासी रामचंद्र (68), मधुबनी निवासी रमसेद (35), बीरा देवी (32), रागिनी (7), मोतीहारी जनपद के कोटी निवासी दच्छेमा (30), अहमद अली (35), अयान अली (12), आसिया परवीन (6) को गंभीर हालत में ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सभी बिहार प्रांत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed