{"_id":"598609134f1c1b9a718b4895","slug":"six-womens-cut-peak-four-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महिलाओं की कटी चोटी, चार बेहोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महिलाओं की कटी चोटी, चार बेहोश
अमर उजाल ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में पीड़ित महिला से पूछताछ करती सीओ मोनिका यादव।
- फोटो : अमर उजाल ब्यूरो
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में फिर शरारतें हुईं। यहां छह महिलाओं की चोटी कट गई। इनमें चार महिलाएं बेहोश हो गईं, दो को मेडिकल कालेज तो दो को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सीओ तिर्वा ने मेडिकल कालेज पहुंचकर महिलाओं से पूछताछ की।
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बरसाती डेरा गांव की महिला मीना देवी (28) पत्नी विशंभर ने सीओ को बताया कि शुक्रवार की रात दस बजे के करीब सास रुमाली, जेठानी शकुंतला व सरला के साथ खाना खाया। रात बारह बजे के करीब सभी लोग एक साथ घर के आंगन में सो गए। सुबह पांच बजे जब नींद खुली तो देखा कि उसकी चोटी कटी पड़ी थी। दहशत मेें तबियत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने सुबह नौ बजे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उधर, दूसरी घटना में सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बे की निवासी महिला शबाना (30) पत्नी खलील ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। इसी दौरान किसी चोटी कट गई। परिवार के लोगों ने गांव में ही झाड़फूंक कराया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। सुबह दस बजे परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मामले में सीओ मोनिका यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं में महिलाएं सही बात नहीं बता रही हैं। घटना को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की घटनाओं से भयभीत न हो। कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं, ठठिया कस्बे में प्रिया अवस्थी (60) पत्नी राम स्वरूप शनिवार की सुबह घर में सो रही थी। अचानक उनकी चोटी कट गई। इसी तरह, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगधरापुर व हैवतपुर कटरा में भी दो महिलाओं की चोटी कटने से महिलाओं में दहशत है।
विज्ञापन
सौरिख संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम नगला भीम निवासी मानिकचंद्र ने बताया कि रात में उसकी पत्नी काजल छत पर सो रही थी। रात में चोटी कट गई। उसके भी खरोंचे आई हैं। रात में ही बेहोश काजल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
इसी तरह, ग्राम जगदीशपुर में लालमन की पुत्री सरिता अपने मायके में आई थी। रात 11 बजे के करीब अचानक उसकी चोटी कट गई, जिससे वह बेहोश हो गई। चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि यह एक मानसिक भ्रम है। दोनों महिलाओं को काफी तेज बुखार था।
जूड़ा बांधकर सो रहीं महिलाएं और युवतियां
छिबरामऊ। देहात क्षेत्रों के अलावा चोटी कटवा की दहशत शहर में भी है। नगर के कई मोहल्लों में महिलाओं ने अपने दरवाजे पर नींबू-मिर्च लटका दिए हैं और कई जगह हल्दी की थाप भी लगाई गई है। इसके अलावा महिलाएं और युवतियां दिन में भी जूड़ा बांधकर निकल रही हैं। लोगों का कहना है कि दहशत के चलते रात में भी महिलाएं जूड़ा बांधकर सो रही हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि यह एक कोरी अफवाह है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। लोगों को चाहिए कि वह अफवाह न फैलाएं और न ही फैलाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन