फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six teams will assess the loss of crops

आठ राजस्व गांवों में नुकसान के आंकलन को लगाएगी छह टीमें

Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six teams will assess the loss of crops
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से ठठिया इलाके में फसलों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए छह टीमों को लगाया गया है। इनमें नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। इससे कि किसानों को फसलों में नुकसान का मुआवजा मिल सके। शासन ने 30 मई को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान की रिपोर्ट जिलेवार मांगी थी।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने एसडीएम तिर्वा को टीमों को लगाकर फसलों में नुकसान का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम तिर्वा जयकरन ने बताया कि भखरोली, गिरौली, भुन्ना, सुरसी, तिजलापुर, जैनपुर, चंदौली व भदौसी में ज्यादा क्षति हुई है।
नुकसान के आकलन के लिए नायब तहसीलदार मोहित लाल, कानूनगो और लेखपालों की छह सदस्यीय टीम को लगाया गया है।
तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि आंधी, बारिश और ओलों से सबसे अधिक मक्का, तरबूज, खरबूजा, मूंगफली, टमाटर, बैगन आदि फसलों में नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed