फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six people , including a child, injured in road accidents

सड़क हादसों में बालक समेत छह लोग घायल

Tue, 27 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 27 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Six people , including a child, injured in road accidents

अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालक समेत छह

विज्ञापन
लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।

फर्रुखाबाद के लालदरवाजा निवासी रवि पुत्र रामप्रकाश अपने 10 वर्षीय भतीजे मोनू पुत्र नंगा निवासी मोहल्ला रामनगर गुरसहायगंज के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी में बाइक से ग्राम बहवलपुर आए थे। रविवार की रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। ग्राम हृदयरामपुर निवासी वृद्ध कौशलेष मिश्रा अपनी स्कूटी से नगर आ रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर निगम मंडी के पास पहुंचे, तभी बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। ग्राम चिलमिलैया निवासी महिपाल पुत्र मुंशीलाल बाइक से दवा लेने नगर आ रहे थे। जब वह ग्राम करमुल्लापुर के पास पहुंचे, तभी हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनके साथ मोहित निवासी ग्राम पूरननगला भी चुटहिल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिपाल की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। उधर, ग्राम डढ़ी सिकंदरा निवासी पिंटू पुत्र हाकिम सिंह अपने बहनोई कैलाश सिंह पुत्र शंभू सिंह निवासी विजयपुर नगला पाठक फफूंद के साथ बाइक से इंदरगढ़ जा रहे थे।

तालग्राम रोड पर जब वह हाथिन के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कैलाश को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed