{"_id":"68b9dfd43236eb77d70be566","slug":"six-new-dengue-patients-found-in-eight-days-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136814-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ दिनों में डेंगू के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ दिनों में डेंगू के छह नए मरीज मिले
विज्ञापन
कन्नौज। आठ दिनों में छह लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग गुरुवार को अलर्ट दिखा। इस कारण ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग का निर्देश दिया गया।
मच्छरजनित बीमारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मलेरिया के मरीजों की संख्या तो कम हैं पर डेंगू ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। जनवरी से अब तक 14 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं। आठ दिनों में डेंगू ने रफ्तार पकड़ी और छह लोगों को शिकार बनाया। सितंबर में उमर्दा के रूरा, बलनपुर और हसेरन के लालेपुर में तीन लोग डेंगू से पीड़ित हुए। तेजी से बढ़ रहे डेंगू को रोकने में लापरवाही भी सामने आ रही है।
नगर निगम और ग्राम पंचायतों की ओर से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है और न ही फॉगिंग हो रही है, जिस कारण मच्छरों की फौज बढ़ती जा रही है। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम और ग्राम पंचायतों को साफ-सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के लिए कहा जाएगा।