फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six farmers found burning stubble, fined, distribution of waste de-composer

छह किसान पराली जलाते मिले, जुर्माना, वेस्ट डी-कंपोजर का किया जा रहा वितरण

Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Six farmers found burning stubble, fined, distribution of waste de-composer
कन्नौज। पराली जलाते छह किसान सेटेलाइट से पकड़े गए। इन्होंने धान के पुआल में आग लगाई है। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से जांच कराई गई। इसमें पराली जलाने की पुष्टि हुई। इनसे जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार यादव ने बुधवार को छिबरामऊ और तिर्वा के उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि सौरिख इलाके के गड्डे शुक्ला, ईशमपुर के मुन्नालाल, जोगिन पुर्वा के गंगाचरण, विनोद कुमार, रामपुर मझिला के संजू पराली जलाते मिले हैं। इनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी विकास खंडों में किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए वेस्ट डी-कंपोजर का वितरण किया जा रहा है। इससे किसान जैविक खाद बना सकते हैं। पराली को गोशाला में देकर वहां से खाद ले सकते हैं। किसान किसी भी दशा में पराली न जलाएं। इससे खाद बनाकर खेतों में प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed