{"_id":"6ae09f31dc48a85066e3f5a08231c92b","slug":"six-ambulances-and-were-found-to-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह एंबुलेंस जिले को और मिल गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह एंबुलेंस जिले को और मिल गईं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में हो रही
विज्ञापन
देरी को लेकर सांसद डिंपल यादव ने आधा दर्जन 108 नंबर की एंबुलेंस जिले में
भेजी हैं। सोमवार को सीएमओ व अन्य अफसरों ने जिला अस्पताल में सभी
एंबुलेंस को रवाना किया।
सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी ने बताया कि शासन से उन्हें पहले 108 नंबर की 10 एंबुलेंस मुहैया कराई गई थीं। इन सभी को जिले भर में लगा दिया गया था। कभी-कभी दुर्घटना होने या अन्य बीमार व्यक्ति को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थी। इसकी जानकारी सांसद को हुई तो उन्होंने आधा दर्जन नई एंबुलेंस भेज दी हैं।
इन एंबुलेंस को ठठिया, इंदरगढ़, कन्नौज कोतवाली, जिला अस्पताल, सकरावा और छिबरामऊ में लगाया गया है। अब यदि एक एंबुलेंस किसी मरीज को लेने चली जाती है तो दूसरी एंबुलेंस मुहैया रहेगी। जो किसी भी मरीज का फोन आने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। मार्ग दुर्घटना के दौरान पड़े घायल व्यक्ति को भी समय पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाएगी।