{"_id":"60b12f428ebc3e00d175e83f","slug":"sir-par-tarabooj-rakha-kapadon-par-likha-chor-gaanv-mein-ghumaaya-kannauj-news-knp6309439100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर तरबूज रखा, कपड़ों पर लिखा चोर, गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर तरबूज रखा, कपड़ों पर लिखा चोर, गांव में घुमाया
विज्ञापन
इंदरगढ़(कन्नौज)। खेत से तरबूज तोड़ने पर गांव के दबंग लोगों ने दो किशोरों को तालिबानी सजा सुना दी। इनके सिर पर तरबूज रखवाया। कपड़ों पर सामने की ओर चोर लिखा। चेहरे पर काला रंग लगाने के बाद गांव में घुमाया।
थाना इंदरगढ़ के खनियापुर गांव के दो किशोरों ने खेत से तरबूज तोड़ लिया। तरबूज तोड़ते समय खेत मालिक ने देख लिया। इस पर दोनों किशोर तरबूज छोड़कर खेत से भागने लगे। खेत मालिक ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान किशोरों को डंडे से मारा जाता रहा। पता चलने पर पीड़ित पिता ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
सीओ दीपक दुबे का कहना है कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द खेत मालिक और जो भी इसमें शामिल रहे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है।