फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sir! CM orders after the horse was not found

साहब! सीएम के आदेश के बाद भी घोड़ा नहीं मिला

Tue, 02 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 02 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sir! CM orders after the horse was not found
तहसील दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनते एसपी, डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस पर योजना के तहत तांगा पाए ग्रामीणों ने अधिकारियों से फरियाद लगाई कि सीएम की घोषणा करने के बाद भी उन्हें घोड़ा नहीं दिया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर डाक बंगला रोड सरायमीरा निवासी विनीता मिश्रा पत्नी विनीत मिश्रा पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि ये लोग 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश क्षेत्राधिकारी सदर को दिए। शहर के मोहल्ला मौसमपुर मौरारा निवासी शेरअली पुत्र सिकंदर अली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बीते 12 अप्रैल को बोर्डिंग मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं के तहत लोगों को लाभांवित किया गया था।
विज्ञापन


इसके तहत उसे व उसके कई साथियों को एक-एक तांगा जीवकोपार्जन के लिए दिया गया था। स्थानीय लोगों के कहने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंच से घोषणा की थी कि सभी तांगा पाने वालों को एक-एक घोड़ा एक लाख रुपये की कीमत का दिया जाएगा। वहीं जसपुरापुर सरैया विद्युत केंद्र से पाइप लाइन उखाड़ते समय बिजली के चपेट में आए लोगों के मामले में डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को ढीली लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरायपुरवा गांव मे सूखा राहत चेक वितरण में लापरवाही की जांच उपजिलाधिकारी को करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 245 शिकायतें आई। 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed