{"_id":"5e404dbf8ebc3ee5b953533b","slug":"sipaahee-ne-thekedaar-ke-khilaaph-kaarravaee-ke-lie-dee-tahareer-kannauj-news-knp543601231","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी तहरीर
विज्ञापन
एसडीएम जयकरन सिंह, नायब तहसीलदार मोहित लाल और थाना प्रभारी सुजीत वर्मा से कार्रवाई की मांग करते ग
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा(कन्नौज)। कार हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में पीड़ित सिपाही ने एसडीएम को तहरीर सौंपी है। इसमें नहर की सफाई करा रहे ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं नहर में लापता मासूम की तलाश जारी है।
बुधवार को निचली गंगनहर में कार गिरने से सिपाही गौरव की पत्नी, दो बेटियों, बहन मोनी उर्फ मोहिनी, भांजे कृष्णा की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान मोनी का पांच माह का बेटा हर्ष नहर में लापता हो गया था। उसका अभी तक सुराग नहीं लगा है। रविवार को सिपाही गौरव ने एसडीएम जयकरन सिंह, नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा और इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा से लापता हर्ष की तलाश के दौरान नहर किनारे मुलाकात की। इस दौरान सिपाही ने एसडीएम को निचली गंगनहर की सफाई करा रहे ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि ठेकेदार ने सफाई के दौरान नहर किनारे रोड की पटरी काट दी। जगह कम होने से हादसा हो गया।
एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं लापता हर्ष की तलाश में बाढ़ राहत दल 43 वीं वाहिनी एटा के नौ सदस्यीय दल ने स्टीमर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी तक उसे तलाश किया। इसके बाद भी पता नहीं चल सका।