फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Show the good day to the sleeping public

सो रहे जनता को अच्छे दिन दिखाने वाले

Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 29 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Show the good day to the sleeping public
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बा सरायं प्रयाग में शनिवार को कांग्रेस ने किसानों का हक मांगों कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष सिने स्टार राज बब्बर ने किसानों की दुखती रगों पर हाथ रखते हुए कहा कि अब किसी भी किसान को वह आत्महत्या करने नहीं देंगे। किसानों की फसल का उचित मूल्य मांगने पर खाकी वर्दी वाले अब किसानों की पीठ की जगह उनके सीने पर गोली मार रहे हैं। करीब 45 मिनट तक जनता से सीधे संवाद कर केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए तंज कसे। अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाले लोग सो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की बदहाली उनसे देखी नहीं गई और वह मुंबई छोड़कर किसानों के बीच आए हैं। वह न तो अभी वोट मांग रहे हैं और न ही किसी को भड़काने आए हैं, लेकिन अब किसानों की फसल को बर्बाद होने नहीं देंगे।
विज्ञापन


कहाकि 85 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए किसान अपनी जमीनें बेच रहा है और जेवर गिरवी रखकर बच्चों की अच्छी पढ़ाई करा रहा है। बावजूद इसके लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को एक बार मूर्ख बनाकर लोगों ने सत्ता हासिल की है और उसका खामियाजा किसान और जनता भुगत रही है। राज बब्बर ने तंज कसते हुए कहा कि उनके जाने के बाद शायद हाफ पैंट वाले आएं और जनता को समझाएं लेकिन कोई भी उनकी बात को न माने, नहीं तो फिर से पछताना होगा।   उन्होंने गाय पर हुए विवाद पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि गाय हमारी माता है। लेकिन अगर उसने जरा सी फसल चुग ली तो हम लोग उसे लाठी-डंडों से पीटते हैं। इस दौरान तमाम कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया और उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करने के बजाय सीधे बीच में जाकर संबोधित किया।


इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य ऊषा दुबे, जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, डा. फिदा हुसैन मंसूरी, जिला प्रवक्ता शमशाद खां, अजय पांडेय, बजरंग सिंह चौहान, ओमकार नाथ त्रिपाठी आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। सिने स्टार और कांग्रेस नेता को सुनने के बजाय उन्हें देखने वालों की भीड़ रही और उनके पास तक जाने के लिए लोगों में धक्का मुक्की होती रही। कार्यक्रम स्थल के पास मकानों की छतों पर खड़े होकर लोगों ने राज बब्बर का भाषण सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed