फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shops removed from the service road of Expressway

एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से दुकानें हटवाईं

Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shops removed from the service road of Expressway
तिर्वा (कन्नौज)। एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर दुकानें रखकर हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को सामान की बिक्री के लिए दुकानदार जालियां तोड़ देते हैं। यूपीडा के कर्मियों की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में रखीं दुकानों को हटवा दिया।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड का निर्माण कराया गया है। एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सुरक्षा के लिए किनारे जालियां भी लगाई गई हैं। इससे कि आसानी से कोई भी एक्सप्रेस-वे पर न पहुंच पाए। सर्विस रोड के समीप गांव के लोगों ने दुकानें रखकर एक्सप्रेस-वे के किनारे लगीं जालियां तोड़ दीं। यह एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहन चालकों को सामान बिक्री करने लगे। जालियां टूटी होने से अन्ना पशु एक्सप्रेस-वे पर चढ़ जाते हैं। इससे वाहन चालकों में दुर्घटना का ग्राफ बढ़ने लगा। यूपीडा के कर्मियों ने जाली तोड़ने की शिकायत पुलिस से की। बुधवार को एसडीएम सदर शैलेंद्र सिंह, कोतवाल टीपी वर्मा व यूपीडा कर्मचारियों ने सर्विस रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानें हटवा दीं। साथ ही निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सर्विस रोड पर दुकान रखकर एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले लोगों को सामान की बिक्री नहीं करेगा। कोई भी जाली तोड़कर एक्सप्रेस-वे पर गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed