फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shhichhamitra lock in on BRC, three education fans unconscious

शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर जड़ा ताला, तीन शिक्षामित्र बेहोश

Mon, 31 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 31 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
shhichhamitra lock in on BRC, three education fans unconscious
हसेरन बीआरसी पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शिक्षामित्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को हसेरन और गुरसहायगंज में शिक्षामित्रों ने बीआरसी में ताला लगा प्रदर्शन किया। वहीं, डायट एक और सौरिख में दो शिक्षामित्र बेहोश हो गए। शिक्षामित्रों नेे डायट प्राचार्य को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


नारेबाजी के दौरान खुबरियापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षामित्र राजेश कुमारी गुप्ता गश खाकर गिर गईं। शिक्षामित्रों का कहना है कि समायोजन रद्द होने से उन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। धरनास्थल पर पहुंचे डायट प्राचार्य को शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें राष्ट्रपति से शिक्षामित्रों को इच्छामृत्यु प्रदान किए जाने की अनुमति मांगी गई है। इस दौरान जिला संरक्षक सुरेशचंद्र शास्त्री, भारतेंद्र कुमार, विभाकर त्रिपाठी, शिवकुमार चतुर्वेदी, जिला महासचिव आनंद कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, शिक्षक नेता शैलेंद्र कुमार दुबे लालू, सतेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों ने हसेरन ब्लाक संसाधन केंद्र पर तालाबंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने ऐलान किया, कि उनका यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि सरकार ने कोई हल नहीं निकाला, तो आगे चलकर आंदोलन उग्ररूप धारण करेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, संध्या राजपूत, स्वदेश कुमारी, प्रीती सिंह, अनुजा सेंगर, संगीता सक्सेना, मधुबाला, रावेंद्र सिंह, अजय पाल, कृष्णप्रताप सिंह, कुलदीप कुमार व गोविंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसहायगंज: सोमवार को बीआरसी कार्यालय खुलते ही ब्लाक क्षेत्र के करीब 150 से अधिक शिक्षामित्र बीआरसी कार्यालय पहुंच गए। एबीएसए की गैर मौजूदगी में शिक्षामित्रों ने कार्यालय पर बैठे एबीआरसी डा. पंकज यादव, लिपिक नेम कुमारी, प्रेरक मंजीत यादव, कंप्यूटर आपरेटर ईशु गुप्ता को कार्यालय से बाहर जाने को कहा। मना करने पर जबरियां बीआरसी कार्यालय से बाहर कर ताला जड़ दिया। इसके बाद कार्यालय के सामने दरी बिछाकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से समस्या का हल निकाले जाने की अपील की। इस दौरान शिक्षामित्र दीपेंद्र यादव, संजीव शाक्य, जितेंद्र, राजेश कुमार, पूनम मिश्रा, विकास आदि मौजूद रहे।


सौरिख बीआरसी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे दो शिक्षामित्र बेहोश हो गए। शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। धरने के दौरान प्राथमिक विद्यालय भावलपुर की शिक्षामित्र मामता देवी और कन्या प्राथमिक विद्यालय अज्यौरा के शिक्षामित्र पुष्पेंद्र सिंह बेहोश हो गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नीरज यादव व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह शाक्य ने कहा कि इस समय सभी शिक्षामित्र मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सभी को धैर्य रखना होगा। मिर्जा अकील बेग ने बताया कि सभी शिक्षामित्र एक अगस्त को सुबह 10 बजे कन्नौज में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कुलदीप शाक्य, अरविंद राजपूत, अंगूरी देवी, लक्ष्मीनरायन, मनोज, प्रदीप, मुकेश शर्मा, अमित बाजपेई, इंद्रजीत, ज्योती शुक्ला, रतनेश सक्सेना, साधना पाठक, नीतू वर्मा सहित कई शिक्षामित्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed