फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shekhana drain, which submerges Sadikapur village, will be connected to Adangapur drain

Kannauj News: अड़ंगापुर नाले से जोड़ा जाएगा सदिकापुर गांव को जलमग्न करने वाला शेखाना नाला

Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shekhana drain, which submerges Sadikapur village, will be connected to Adangapur drain
कन्नौज। सदिकापुर गांव का शनिवार को निरीक्षण करने के बाद समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शेखाना नाले को चकरोड से होते हुए अड़ंगापुर नाले से जोड़ा जाए। साथ ही इसका प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजा जाए। अब गांव वालों को उम्मीद जगी है कि उनकी 20 साल की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सदिकापुर गांव में 20 वर्षों से शेखाना नाले का गंदा पानी 250 बीघा कृषि भूमि में भरा हुआ है। इसमें जलकुंभी भी फैल गई है। कुछ माह से नाले के पानी का बहाव तेज होने के कारण घरों व स्कूल के बाहर भी गंदा पानी भर गया है। पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर कई फीट पानी भरा है, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। अमर उजाला एक पखवाड़े से इस समस्या को उजागर कर रहा है।
विज्ञापन

इसी का संज्ञान में लेकर शनिवार को समाज कल्याण राज्यमंत्री गांव पहुंच थे। गांव का निरीक्षण करने के बाद मंत्री ने सीवरेज प्लांट के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस पर अफसरों ने एक सप्ताह में 50 मीटर चोक हो चुकी सीवर लाइन को जेटिंग मशीन से खोलने का वादा किया, लेकिन मंत्री को उनका प्रस्ताव सही नहीं लगा। उन्होंने नाले को अड़ंगापुर नाले से जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान सदर विधायक व राज्य मंत्री असीम अरुण ने जल निगम के एमडी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान छह वर्ष पहले बने सीवरेज प्लांट के अभी तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं होने और 86 करोड़ रुपये ठेकेदार को भुगतान करने का मामला भी सामने आया। मंत्री ने जल निगम के एमडी राजशेखर को उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।
---



पानी में चलकर सदिकापुर गांव पहुंचे मंत्री

मंत्री पुलिस लाइन मार्ग से नाले के पानी से गुजरते हुए सदिकापुर गांव तक पहुुंचे। उन्होंने गांव के लोगों व प्रधान विकास बाबू कनौजिया से प्रकरण व समस्या के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद कानपुर से आए सीवरेज प्लांट के अधिकारी मोहित चक को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि 89 करोड़ के सीवरेज प्लांट को चालू करने के बजट में ठेकेदार को 86 करोड़ का भुगतान कर दिया गया, लेकिन प्लांट नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है। नगर पालिका चेयरमैन पति हाजी रईस ने बताया कि गांव से लेकर शहर में सीवरेज प्लांट का काम सही से नहीं किया गया है। इस कारण सीवरेज प्लांट को हैंडओवर नहीं किया गया है। मंत्री ने पुलिस लाइन मार्ग का निरीक्षण कर गांव की दुर्दशा देखी।



प्रधानाध्यापक ने भी रोया मंत्री से दुखड़ा
मंत्री ने प्राथमिक स्कूल जाकर प्रधानाध्यापक स्वप्निल गंगवार से समस्या पूछी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि गंदे नाले का पानी भरने से बच्चों की संख्या घट गई है। विभाग संख्या पर जोर दे रहा है। स्कूली की चहारदीवारी टूटी है, ऐसे में नाले के पानी में गिरने से कोई बच्चा हादसे का शिकार हो सकता है। मंत्री ने अड़ंगापुर नाला व शहर में सीवरेज प्लांट को लेकर कराए जा चुके काम की समीक्षा की।




नक्शा देखकर, गूगल मैप से देखी नाले की स्थिति
मंत्री असीम अरुण ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्या पूछी और निराकरण कराने का भरोसा दिया। सीवरेज प्लांट के अधिकारियों ने मंत्री को नक्शा दिखाया, लेकिन मंत्री संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने गूगल मैप से गांव व नाले का नक्शा देखकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed