{"_id":"63ea8fec3ed4fa8e6d0dc7d0","slug":"shawl-stuck-in-tractor-grinder-farmer-died-due-to-strangulation-kannauj-news-c-12-1-78911-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: ट्रैक्टर के ग्राइंडर में फंसी शाल,\n गला कसने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: ट्रैक्टर के ग्राइंडर में फंसी शाल, गला कसने से किसान की मौत
विज्ञापन
सौरिख। आलू की खोदाई करते समय चालक के गले में पड़ी शाल ट्रैक्टर के ग्राइंडर में फंस गई, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नादेमऊ पुलिस चौकी के गांव नेकपुर में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रतीराम सिंह (43) अपने ट्रैक्टर से गांव के ही रहने वाले रामू बाथम के खेत में आलू की खोदाई कर रहे थे। हवा के झोके से रतीराम के गले में पड़ी शाल ट्रैक्टर के पीछे लगे ग्राइंडर में फंस गई। शाल का गर्दन में फंदा कसते ही उसके मुंह से खून निकलने लगा। जब तक खेत पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते और ट्रैक्टर को रोक पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा देख खेत मालिक समेत आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों के होश उड़ गए।
तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई सुभाष चंद्र ने थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रतीराम की मौत से पत्नी सुषमा के अलावा बेटे सुमित, रूदन, मंजेश समेत अन्य परिजनों का रो-रो के बुरा हाल था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक खेतीबाड़ी के साथ ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।