{"_id":"5ee3cd428ebc3e433d598bd1","slug":"shaadee-ke-baad-dulhan-lekar-laute-yuvak-kee-karant-se-maut-kannauj-news-knp565217124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद दुल्हन लेकर लौटे युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद दुल्हन लेकर लौटे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन
मृतक मुजीब (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। शादी के बाद दुल्हन लेकर घर लौटे सकरावा के युवक की गुरुवार रात में कूलर लगाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। नवविवाहिता समेत परिवार का रो-रोकर बुराहाल था।
सकरावा के मोहल्ला पठान निवासी मुजीब (25) पुत्र सलीम की शादी गुरुवार को गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अफसर खां की पुत्री भूरी के साथ हुई थी। गुरुवार दोपहर में निकाह के बाद शाम को बरात लौटी थी। शादी में अन्य सामान के साथ कूलर भी मिला था। गर्मी अधिक होने के कारण वही कूलर घर में लगा दिया गया। कूलर का स्विच ऑन करते ही मुजीब करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगा। घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक मुजीब काफी झुलस चुका था।
आननफानन में परिजन और रिश्तेदार उसे को सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। नवविवाहिता सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। मुजीब की मौत से उसके घर से लेकर गुरसहायगंज ससुराल तक मातम छा गया। सूचना पर ससुरालीजन भी सकरावा पहुंच गए। रोते बिलखते परिजनों व ससुरालीजों को लोग ढांढस बंधाने का प्रयास करते रहे।