{"_id":"60c315d0c66278295f5935c5","slug":"seven-year-old-innocent-raped-by-four-people-in-up-s-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: यूपी के कन्नौज में अपहरण कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, सुबह खेत में खून से लथपथ मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: यूपी के कन्नौज में अपहरण कर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, सुबह खेत में खून से लथपथ मिली
Fri, 11 Jun 2021 01:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई 7 वर्षीय बालिका के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया। बालिका मक्का के खेत में अर्ध बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी मासूम
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे की सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर आने वाला युवक उठा ले गया। मक्का के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर बच्ची वहीं पड़ी रही। सुबह रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद बच्ची को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा निवासी ठेला दुकानदार ने बताया कि सुभाष नगर के पवन चक के साथ व्यवसाय करता था। एक साल पहले दस हजार रुपये बकाया करने पर उसे सामान देना बंद कर दिया था। इससे वह रंजिश मानने लगा। घर आता-जाता रहा। गुरुवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा तो पत्नी ने बताया कि बड़ी बेटी (सात वर्ष) को पवन टॉफी और रुपये देकर साथ ले गया था।
अभी तक घर नहीं लाया है। इस पर बेटी की खोजबीन की। पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह सुभाष नगर स्थित मक्का के खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत के अंदर घुसे लोग बच्ची को खून से लथपथ देखकर घबरा गए। लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने बच्ची को मंदिर के पास बैठाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बच्ची ने पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी।

उसने बताया कि चार लोग उसे खेत में ले गए थे। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान थे। दोनों पैरों पर खून लगा था। मौके पर पहुंचे कोतवाल टीपी वर्मा और कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बच्ची को जलालाबाद सीएचसी भेजा। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने के चलते बच्ची को पुलिस की निगरानी में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से अलग-अलग जानकारी ली। पिता की तहरीर पर पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को भी लगाया गया है। जांच की जा रही है। दुष्कर्म में और लोगों के शामिल होने की बात सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के साथ कानपुर भेजी गई बच्ची
दरिंदगी का शिकार बच्ची इलाज और परीक्षण के लिए करीब दो घंटे तक मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में रखी गई। यहां मेडिकल हुआ। हालत में सुधार न होता देख डॉक्टर ने कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची के साथ एक दरोगा और दो महिला सिपाहियों को भेजा गया है।