{"_id":"637920d95ba93a78fa6d868b","slug":"senior-scientist-dr-man-vinay-honored-in-hyderabad-kannauj-news-knp7292031137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैदराबाद में सम्मानित हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मन विनायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ैदराबाद में सम्मानित हुए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मन विनायक
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के रहने वाले अहमदाबाद इसरो में तैनात वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मन विनायक शुक्ल को हैदराबाद में सम्मानित किया गया है। इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईएसआरपी) और इंडियन सोसाइटी ऑफ ज्योमेटिक्स (आईएसजी) की ओर से आयोजित कार्यक्रम ज्यो स्मार्ट इंडिया 2022 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉ. शुक्ल को सम्मान से सम्मानित किया।
शहर के मोहल्ला नखासा निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मन विनायक शुक्ल ने बताया कि पिता डॉ. अनिल शुक्ला एसबीएस इंटर कॉलेज में शिक्षक और माता डॉ. उमा शुक्ला पीएसएम पीजी कॉलेज में प्रोफेसर थीं। वह वर्ष 2006 से इसरो में ही तैनात हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर और माध्यमिक में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कन्नौज में ही हुई थी। 15 से 17 नवंबर तक हैदराबाद इंटरनेशनल कॉरवेंशन सेंटर में हुई कॉन्फ्रेंस में भारतीय वायु मंडलीय सुदूर संवेदन विषय कार्यक्रम में सुदूर संवेदन के जनक कहे जाने वाले पीआर पिशारेटी की याद में यह अवार्ड उनको मिला है।
इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम रविचंद्रन व पूर्व सचिव डॉ. शैलेश नायक, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चौहान व पूर्व डायरेक्टर डॉ. राजकुमार ने यह अवार्ड दिया। अवार्ड मिलने से इत्रनगरी में भी खुशी का माहौल है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मन विनायक शुक्ल के मामा अजय मिश्रा ने बताया कि डॉ. शुक्ल के छोटे भाई डॉ. पीतांबर शुक्ल अमेरिका में माइक्रो कंपनी में मुख्य अभियंता भी हैं।