फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Seeing the crowd in OPD, CMO gave instructions to increase the counters

Kannauj News: ओपीडी में भीड़ देख सीएमओ ने दिए काउंटर बढ़ाने के निर्देश

Thu, 04 Sep 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Seeing the crowd in OPD, CMO gave instructions to increase the counters
कन्नौज। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखकर पंजीकरण काउंटर बढ़ाने और डॉक्टरों के कक्ष के ऊपर विभाग का नाम लिखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने जिला अस्पताल, मानीमऊ पीएचसी, उदैतापुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का बुधवार को औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समस्या नहीं होनी चाहिए। कक्षों पर विभाग का नाम नहीं लिखा था। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कक्ष पर विभाग का नाम लिखने के लिए कहा।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में बेड पर चादरें अव्यवस्थित थीं, जिन्हें सही कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान मित्र को 70 वर्ष से अधिक के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने की बात कही। एनआरसी में कुपोषित बच्चों की संख्या कम होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से बात कर अधिक से अधिक बच्चों को भर्ती कराने के लिए कहा। इसके बाद सीएमओ मानीमऊ पीएचसी पहुंचे, जहां पर प्रभारी को साफ-सफाई के निर्देश दिए। आयुष्मान मंदिर में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इस दौरान सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश शुक्ला, अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed