फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   See you at the cheapest rate Tractors, Farm Equipment

सस्ती दर पर मिलेंगे ट्रैक्टर, कृषि यंत्र

Sat, 30 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 30 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
See you at the cheapest rate Tractors, Farm Equipment

कस्बे के क्रय-विक्रय समिति परिसर में शुक्रवार की

विज्ञापन
दोपहर इफ्को द्वारा फसल विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव ने किसानों से अनाज की उत्पादकता बढ़ाने को कहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की 60 फीसदी से अधिक आबादी के लोग खेती की जीविका पर आधारित है। इसके बावजूद भी आठ हजार करोड़ टन अनाज विदेशों से मंगाया जाता है। किसान नई तकनीक अपनाकर अनाज का उत्पादन बढ़ाए।

उन्होंने बताया कि इफ्को जल्द ही ई बाजार के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर पुराने ट्रैक्टर व कृषि यंत्र उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा खेती उत्पादन की नई तकनीक भी सिखाएगा। इफ्को के संयुक्त महाप्रबंधक दिल्ली योगेंद्र कुमार ने मृदा जीर्णोद्धार एवं उत्पादकता के बारे में जानकारियां देते हुए बताया कि ढैंचा व हरी खाद का प्रयोग करके किसान अपने भूमि की उपज क्षमता बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा दलहन, सब्जी का उत्पादन बढ़ाने के बारे में नई तकनीक की जानकारियां दी। कार्यक्रम को इफ्को के राज्य विपणन प्रबंधक ऋषिपाल, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक कानपुर, कृषि वैज्ञानिक डा. सुभाष सिंह, डा. भूपेंद्र सिंह, डा. पूनम सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण की जानकारियां दी।

इससे पूर्व पूर्व सपा नेता ओमप्रकाश यादव, सागर सिंह यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में जिला सहायक निबंधक संतोष सिंह यादव, महाप्रबंधक सुनील चंद्र श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय आदि मौजूद थेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed