{"_id":"e3c2846ea2dd328520dac65a6e65c354","slug":"security-will-repoll-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में होगा पुनर्मतदान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक से सोमवार को सड़ियापुर ग्राम पंचायत में
विज्ञापन
पुनर्मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टी बसों के
माध्यम से रवानी की गई। इसके अलावा रिटर्निंग आफीसर सदर व जोनल मजिस्ट्रेट
ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ग्रामीणों
से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
ज्ञात हो कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान कन्नौज विकास खंड की ग्राम पंचायत में सड़ियापुर बांगर में कुछ अराजकतत्वों ने असलहों के बल पर मारपीट करते हुए पोलिंग पार्टी से जबरन मतपेटिका को छीनकर तालाब में फेंक दिया था। उक्त मतदान केंद्र पर आयोग ने पुनर्मतदान के निर्देश दिए थे।
जिसके क्रम में सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सड़ियापुर बांगर बूथ नंबर 134 में पीठासीन अधिकारी सर्वेश कुमार, पी-1 नईम अहमद, पी-2 दिनेश चंद्र, पी-3 विमलेश कुमार को बनाया गया। सुरक्षा के लिए दरोगा हेमंत उपाध्याय, सिपाही अखिलेश कुमार, इस्तिखार हुसैन, होमगार्ड रामकुमार की ड्यूटी लगाई गई।
बूथ नंबर 135 पर पीठासीन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, पी-1 जितेंद्र कुमार, पी-2 अनिल कुमार, पी-3 राजीव कुमार को बनाया गया। सुरक्षा के लिए दरोगा राजेश कुमार, सिपाही ओमप्रकाश, पंक्षीलाल व होमगार्ड मदन पाल, तेजपाल की ड्यूटी लगाई गई।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद सदर रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने सड़ियापुर के दोनों बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मामले में जोनल मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने भी सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान अफसरों ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।