फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Security will repoll

कड़ी सुरक्षा में होगा पुनर्मतदान

Tue, 01 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 01 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Security will repoll

सदर ब्लाक से सोमवार को सड़ियापुर ग्राम पंचायत में

विज्ञापन
पुनर्मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टी बसों के माध्यम से रवानी की गई। इसके अलावा रिटर्निंग आफीसर सदर व जोनल मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

ज्ञात हो कि प्रथम चरण के मतदान के दौरान कन्नौज विकास खंड की ग्राम पंचायत में सड़ियापुर बांगर में कुछ अराजकतत्वों ने असलहों के बल पर मारपीट करते हुए पोलिंग पार्टी से जबरन मतपेटिका को छीनकर तालाब में फेंक दिया था। उक्त मतदान केंद्र पर आयोग ने पुनर्मतदान के निर्देश दिए थे।

जिसके क्रम में सोमवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। सड़ियापुर बांगर बूथ नंबर 134 में पीठासीन अधिकारी सर्वेश कुमार, पी-1 नईम अहमद, पी-2 दिनेश चंद्र, पी-3 विमलेश कुमार को बनाया गया। सुरक्षा के लिए दरोगा हेमंत उपाध्याय, सिपाही अखिलेश कुमार, इस्तिखार हुसैन, होमगार्ड रामकुमार की ड्यूटी लगाई गई।

बूथ नंबर 135 पर पीठासीन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह, पी-1 जितेंद्र कुमार, पी-2 अनिल कुमार, पी-3 राजीव कुमार को बनाया गया। सुरक्षा के लिए दरोगा राजेश कुमार, सिपाही ओमप्रकाश, पंक्षीलाल व होमगार्ड मदन पाल, तेजपाल की ड्यूटी लगाई गई।

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद सदर रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने सड़ियापुर के दोनों बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस मामले में जोनल मजिस्ट्रेट सुनील शुक्ला ने भी सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान अफसरों ने ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए निर्भीक होकर अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed