{"_id":"58baf80a4f1c1b9e64832230","slug":"sdm-stopped-the-road-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सड़क निर्माण रुकवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सड़क निर्माण रुकवाया
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गांधी चौक चौराहे से धर्मशाला तक जाने वाले ऊंचाई पर बन रहे मुख्य मार्ग का निर्माण एसडीएम ने शनिवार को रुकवा दिया। सराफा एसोसिएशन व किराना एसोसिएशन के व्यापारियों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर काम रुकवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
व्यापारियों का तर्क था कि मुख्य मार्ग ऊंचा हो जाने से सड़क के दोनों ओर स्थित किराना व सराफा व्यवसायियों की दुकानें नीची होने के कारण सड़क का पानी दुकानों में चला आएगा। इससे उनका व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब एसडीएम राजेश कुमार यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश गुप्ता को लेकर रोड का निरीक्षण किया। कई सराफा व्यापारियों ने एसडीएम को अपनी समस्या से अवगत कराया। सुझाव दिया कि सड़क के दोनों ओर बनी नाली को और गहरा करा दिया जाए तो सड़क ऊंची होने पर भी पानी उनकी दुकानों व घरों में नहीं पहुंचेगा। लेकिन कई व्यापारी उनके सुझाव से सहमत नहीं हुए। इस पर एसडीएम ने निर्माण कार्य को रोक देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मामले में नगर पंचायत की चेयरमैन मीरा गुप्ता का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही सराफा व किराना मार्केट में जलभराव की नौबत आ जाती है। लोग गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। इस समस्या को देखते हुए ही उन्होंने सड़क को ऊंचा करने का प्रस्ताव रख निर्माण कार्य को शुरू कराया था। बताया कि जल्द ही व्यापारियों के साथ एक बैठक कर समस्या का हल निकाला जाएगा।