{"_id":"588b90a54f1c1b9e7dcf5c0c","slug":"scorpio-got-half-million-marijuana-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो में मिला डेढ़ लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो में मिला डेढ़ लाख का गांजा, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
गांजा के साथ पकड़े तीन तस्करों का खुलासा सदर कोतवाली में करते सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह व कोतवाली पुलिस
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रोड तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कार्पियो में डेढ़ लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी कानपुर निवासी है। बुधवार देर रात सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय हमराह सिपाहियों के साथ हरदोई रोड तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को कानपुर की ओर से एक स्कार्पियो आती दिखी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने कार की गति और बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। गाड़ी के अंदर चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति बैठे थे। तलाशी में पुलिस को पॉलिथीन के कई बंडल बरामद हुए। जिसमें गांजा था। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपने नाम कानपुर के विकास नगर थाना कल्याणपुर निवासी शिव प्रसाद सिंह व शिव प्रकाश सिंह पुत्रगण भगवानदीन (हाल निवासी कानपुर के आजाद नगर थाना नवाबगंज) के अलावा शहर के मोहल्ला युसुफपुर भगवान निवासी जान मोहम्मद पुत्र मो. एबज खां बताया। गांजे का वजन 13 किलो 430 ग्राम है। सीओ सदर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्कार्पियो में कई स्थानों पर गोपनीय डिग्गी बनाई गई थी। जिसमें तस्करी के माल को रखकर लाया जाता था। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन