{"_id":"0ddaf15f1cd89ca128adc5c23e286b0d","slug":"school-going-brothers-attempted-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे भाइयों के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल जा रहे भाइयों के अपहरण का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। सौरिख रोड स्थित एक विद्यालय में पढ़ने जा रहे दो सगे भाइयों के अपहरण के प्रयास से उनके गांव में हड़कंप मच गया। उनके पास कई बार कार रोकी गई, लेकिन मौका न मिलने से बदमाश अपने मकसद में सफल न हो सके। उनके आसपास कई बार कार रुकने से उन्हें संदेह हुआ। इस पर वह दोनों साइकिल छोड़कर पड़ोस के गांव की तरफ पैदल भाग निकले।
जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
ग्राम रंधीरपुर निवासी प्रवेश कुमार दीक्षित एक ईंट भट्ठे पर मुनीम हैं। सौरिख रोड स्थित सेंट पौल स्कूल में उनके दो पुत्र पढ़ते हैं। बड़ा पुत्र अभिषेक कक्षा चार में और छोटा पुत्र रोहित कक्षा एक में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों भाई साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहे थे।
अभी वह गांव से कुछ दूर ही निकल पाए थे। तभी एक सफेद रंग की कार उनके सामने कई बार आकर रुकी, लेकिन कार से कोई नहीं उतरा। इसके बाद कई बार उनके आगे-पीछे कार रुकने से दोनों भाइयों को संदेह हुआ। इस पर वह दोनों सड़क पर ही साइकिल छोड़कर ललकापुर गांव की ओर पैदल दौड़ पड़े। आगे जाकर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर गांव के दर्जनों लोग उधर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कार सवार बदमाश मौके से भाग निकले थे। घटना से सहमे भाइयों को ग्रामीण उनके घर छोड़ने गए। जानकारी होने पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ छात्रों के घर में जुटना शुरू हो गई।
विज्ञापन
घटना के संबंध में छात्र अभिषेक ने बताया कि जो कार उनके सामने कई बार आकर रुकी थी उसमें कई लोग बैठे थे। कार में एक बच्चा भी था जो काफी तेज रोते हुए बचा लो-बचा लो की बात कहकर चिल्ला रहा था। उस बच्चे की रोने की आवाज सुनकर वह दोनों डर गए और साइकिल छोड़कर गांव की ओर भागे और घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। हालांकि देर शाम तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना के संबंध में सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।