{"_id":"595be3f74f1c1bf5078b4810","slug":"school-drop-shadow-while-teaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाते समय स्कूल का गिरा छज्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाते समय स्कूल का गिरा छज्जा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जरामऊ अलमापुर स्कूल का गिरा छज्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड तालग्राम के प्राथमिक विद्यालय जरामऊ अलमापुर में बच्चों को पढ़ाते समय स्कूल भवन छज्जा गिरा। शिक्षक ने सूझबूझ से बच्चों को सुरक्षित दूसरे कक्ष में पहुंचाया। छज्जा गिरने की खबर से अभिभावकों में रोष व्याप्त है। प्रधानाध्यापक ने गिरे छज्जे की लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है। उन्होंने जर्जर भवन में बच्चों को बैठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
तालग्राम क्षेत्र के जरामऊ अलमापुर के प्राथमिक स्कूल में 70 बच्चे पंजीकृत हैं। बारिश के कारण स्कूल में 55 बच्चे ही सोमवार को आए थे। वह सभी अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अचानक बारिश में स्कूल के छज्जे का आधा हिस्सा ढह गया। तेज आवाज के साथ छज्जा गिरता देख स्कूली बच्चे भागने लगे। शिक्षकों ने उन्हें रोक कर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षों में भेजा है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सत्यभान ने खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर छज्जे के गिरने की जानकारी दी। बच्चों को जर्जर स्कूल में बैठाने से मना कर दिया। इससे पहले भी निर्माण के समय अभिभावकों ने घटिया निर्माण सामग्री लगाए जाने की शिकायत की थी। लोहिया गांव जरामऊ अलमापुर का सत्यापन करने पहुंचे तत्कालीन डीएम अनुज कुमार झा से ग्रामीणों ने भवन प्रभारी की शिकायत की थी। इसके बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी नीलम वर्मा का कहना है कि शिक्षक ने भवन जर्जर की शिकायत की है। वह स्वयं स्कू्ल पहुंचकर जांच करेंगी। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन