{"_id":"5c4a0099bdec22077e435a17","slug":"sarakaar-kee-buddhi-shuddhi-ke-lie-kiya-havan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
Thu, 24 Jan 2019 11:44 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सामने हवन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। गुरुवार को कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के सामने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। हड़ताल से इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं जिले के दौरे पर आए प्रभारी राज्य मंत्री संदीप सिंह को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में संविदा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चौथे दिन भी सरकार की तरफ से उनकी मांगों के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे गुरुवार को हड़ताल के चौथे दिन सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए हवन किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डा. पंकज वर्मा, उपाध्यक्ष डा. पवन कुमार, कृष्णकांत कुशवाहा, हर्ष दर्शन अशोक ने कहा कि सरकार को समान कार्य समान वेतन की व्यवस्था लागू करनी चाहिए। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन कर स्थायी समायोजन किया जाए। उन्हें भी सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाए। आशा कार्यकर्ता ने समर्थन करते हुए कहा कि वह लोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह लंबे समय से मानदेय की मांग की कर रही हैं। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रति माह मानदेय दिए जाने की मांग की। डॉ. पंकज ने कहा कि अगर सरकार मांगें नहीं मानती है तो अन्य सेवाएं भी पूरी तरह से ठप कर दी जाएंगी।
ऑनलाइन रिपोर्टिंग व टीकाकरण अभियान प्रभावित
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से इमरजेंसी को छोड़कर सभी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के लाभार्थियों की फीडिंग, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की फीडिंग, जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान, मीजल्स रूबेला अभियान, इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, सभी प्रकार की मासिक रिपोर्ट, संचारी रोग टीकाकरण सेवाएं प्रभावित रहीं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का कहा गया है।