फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saphaee karmachaariyon ke lambit deyakon ke bhugataan ke lie kametee gathit

सफाई कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान के लिए कमेटी गठित

Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
saphaee karmachaariyon ke lambit deyakon ke bhugataan ke lie kametee gathit
सदर तहसील में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत सेवक संघ की सामूहिक शिकायत का जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने लंबित देयकों के भुगतान के लिए कमेठी गठित कर दी है। एसडीएम सदर व बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रही हिंसा व छात्रों के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समाधान दिवस में 59 शिकायतों में चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

समाधान दिवस में तारापुर निवासी अनीता ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि कृषि/पट्टा भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कोतवाली प्रभारी को मौके पर जाकर जांच कर कब्जा दिलाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तरसीन व अनीता ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की। इस पर मामले की जांच कराकर पेंशन दिलाए जाने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ ने सामूहिक शिकायत की। कहा कि वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। डीपीआरओ कर्मचारियों का शोषण व उत्पीड़न कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मामले के निस्तारण के लिए एसडीएम सदर व बेसिक शिक्षाधिकारी के लेखाधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अविलंब जांच पूरी कर सफाई कर्मचारियों का बकाया एरियर, डीए का भुगतान व सफाई कर्मचारियों की अधूरी सर्विस बुक अतिशीघ्र पूर्ण कराई जाए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लोहामढ़ ओम प्रताप ने कहा कि राशन कोटेदार की 10 दिसंबर को मृत्यु हो चुकी है। नए कोटेदार का अभी तक चयन नहीं हुआ है। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि खुली बैठक का आयोजन कराकर कार्रवाई करें। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कृष्ण स्वरूप, तहसीलदार अरविंद कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी तनुज त्रिपाठी सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जामिया मिलिया, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, नदवा कालेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न होने की बात कहकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, योगेंद्र सिंह यादव, पूर्व सयुस प्रदेश सचिव हसीब हसन, यशवीर भदौरिया, नवजीत गौढ़ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी का निर्माण नहीं होने दे रहे दबंग
छिबरामऊ। इलाके के पलिया बूंचपुर में दबंग महिला को सरकार की ओर से दी गई कालोनी का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की है। पलिया बूंचपुर की प्रभा पुत्री स्व. फूल सिंह ने बताया कि वह असहाय और निर्धन हैं। भाई नहीं है। वह पिता की वरासत में रह रही हैं। पिछले साल बरसात में कच्चा मकान ढह गया। अब पड़ोस के सोनेलाल दुबे के मकान में रह रही हैं। उन्हें आवास उपलब्ध कराया गया है। गांव के दबंग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। नौ दिसंबर को एसडीएम ने निर्माण कराने का लिखित आदेश तालग्राम थानाध्यक्ष को दिया गया था। इसके बाद भी दबंग निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। एसडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, बीडीओ सतानंद दीक्षित, ईओ छिबरामऊ सुरेंद्र कुमार केसरवानी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 80 में चार शिकायतों का निस्तारण हुआ।

26 में तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
तिर्वा। संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें आईं। इसमें तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका। अधिकतर मामले कब्जे संबंधी रहे। संपूर्ण समाधान दिवस की सीडीओ प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। सरगौली निवासी देवेंद्र कुमार ने ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे, बरियामऊ निवासी सुरेश कुमार ने बीपीएल कार्ड से लाभ न मिलने, बिलंदपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण ने नाली पर अतिक्रमण, कलुआपुर निवासी रामदत्त ने अतिक्रमण, सुखी गांव निवासी सूरतदेवी ने सरकारी नाली तोड़ने, बलनापुर निवासी सुभाष ने संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण, नदईपुर्वा गांव के गंगाचरन ने झोपड़ी गिराए जाने, फतुआपुर के अरविंद कुमार ने आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। सीडीओ ने तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को देकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम जयकरन, तहसीलदार विशेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार मोहितलाल वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed