फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sapa kaaryakarta ne betee ke apaharan ka lagaaya aarop, chaar par mukadama

सपा कार्यकर्ता ने बेटी के अपहरण का लगाया आरोप, चार पर मुकदमा

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
sapa kaaryakarta ne betee ke apaharan ka lagaaya aarop, chaar par mukadama
कन्नौज। सपा कार्यकर्ता ने चार युवकों पर 16 साल की बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक आरोपी हरदोई जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी सपा कार्यकर्ता ने बुधवार को योगेंद्र उर्फ रानू पुत्र सतीश चंद्र, प्रबल पुत्र श्याम प्रकाश दुबे, सत्यम पुत्र अजय दुबे और हरदोई के सांडी थाना के सुखेड़ा गांव निवासी साकिब उर्फ समीर के खिलाफ 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सपा कार्यकर्ता ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे बेटी अपनी मां के साथ खेतों की ओर गई थी। गांव के किनारे आरोपियों ने पत्नी को धक्का देकर गिरा दिया। यह बेटी को काली बोलेरो में डालकर चले गए। आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed