{"_id":"5fce72968ebc3e01e4387902","slug":"sap-apna-samay-bhool-gai-kannauj-news-knp598608287","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा अपना समय भूल गई, किसानों की चिंता न करें अखिलेश- पंकज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा अपना समय भूल गई, किसानों की चिंता न करें अखिलेश- पंकज सिंह
पत्रकारों से वार्ता करते विधायक पंकज सिंह व साथ में मौजूद जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ। समाजवादी पार्टी अपना समय भूल गई है। इनकी सरकार में किसानों व छात्रों पर अत्याचार हुए थे। किसानों से बात करने की जगह सपा ने किसानों पर लाठियां चलवाई थीं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के रहते किसानों का अहित नहीं होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को किसानों की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यह बात नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
बता दें कि फर्रुखाबाद निवासी भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के घर वैवाहिक कार्यक्रम में जाते समय वह छिबरामऊ आए थे और कार्यकर्ताओं से मिले। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसान बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान नेताओं की सरकार के साथ सकारात्मक वार्ता चल रही है। सरकार आगे का रास्ता निकाल रही है और किसान संगठन के नेताओं का विश्वास भी सरकार के साथ है। किसानों का आंदोलन जल्द ही समाप्त होने की उम्मीद है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, रामेंद्र त्रिपाठी, सभासद अतुल वर्मा, सुमन पराशर, शिवम त्रिपाठी, वीर सिंह चौहान, संजीव चौहान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।