फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sanitation workers created a ruckus over the cut in honorarium

Kannauj News: मानदेय कटौती पर सफाई कर्मियों ने किया हंगामा

Wed, 12 Mar 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 12 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers created a ruckus over the cut in honorarium
कन्नौज। ठेकेदार की गलती से कई माह तक मिला बढ़े मानदेय पर होली में सफाईकर्मियों को कटौती कर चार हजार रुपये दिए गए। इसके विरोध में सफाईकर्मियों ने मंगलवार को नगर पालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार से बात कर पूरा मानदेय दिलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका में 300 से अधिक सफाईकर्मी ठेकेदार के माध्यम से 12 हजार रुपये के मानदेय पर काम करते हैं। सफाईकर्मियों को 410 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किए जाते हैं। ठेकेदार ने गलती से कई माह से 476 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सफाईकर्मियों को भुगतान कर दिया। जानकारी होने पर ठेकेदार ने होली से पहले अधिक दिए गए मानदेय को लेकर सफाईकर्मियों के मानदेय से आठ हजार की कटौती कर ली गई। सफाईकर्मियों को सिर्फ चार हजार रुपये ही मानदेय मिला।
विज्ञापन

इस पर सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया और नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। सफाईकर्मियों का कहना था कि गलती ठेकेदार की है। होली पर मानदेय से थोड़ा-थोड़ा रुपया काटकर वूसली की जाए। जानकारी होने पर अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने ठेकेदार से बात कर होली को लेकर कटौती न करने की बात कही। उन्होंने सफाईकर्मियों को भरोसा दिया कि पूरा मानदेय दिया जाएगा। इस पर सफाईकर्मी मान गए और काम पर लौट गए। ईओ ने बताया कि होली से पहले सभी सफाई कर्मियों को पूरा मानदेय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed