फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sania won first place in the speech competition

Kannauj News: भाषण प्रतियोगिता में सानिया ने जीता पहला स्थान

Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sania won first place in the speech competition
कन्नौज। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को शहीद दिवस पर गुगरापुर, तालग्राम और कन्नौज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में तालग्राम में सानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि गुगरापुर में स्वयंसेवक प्रदीप कुमार द्वारा बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें विजेता टीम को प्रमाण पत्र एवं किट वितरण किया गया। तालग्राम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन स्वयंसेवक गौतम कुमार ने किया। प्रतियोगिता में सानिया ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय तथा दस्तगीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं एवं अन्य उपस्थित युवाओं को माई भारत कैप, डायरी और पेन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवक राजेंद्र कुमार ने वीर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। मलिखान यादव एवं सूरज सिंह, समाज सेवी एवं गंगा प्रहरी ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों शहीद दिवस के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। इस दौरान देशभक्ति एवं देशप्रेम विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें सत्यम ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय एवं शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed