{"_id":"5eed07068ebc3e431171996d","slug":"sandidh-halat-me-vivahita-ki-maot-kannauj-news-knp566476746","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालता में नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालता में नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
रोती मृतका की मां व मायके पक्ष की महिलाएं।
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। थाना क्षेत्र के नगला प्राण में संदिग्ध हालात में जहर खाने से नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुरालवाले शव घर पर छोड़कर भाग गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया तो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई लेकिन विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के गांव गपचरियापुर निवासी सिपाही लाल यादव पुत्र शंकरलाल ने इकलौती बेटी आयुष कुमारी (22) की शादी इसी साल 27 फरवरी को तालग्राम थाना क्षेत्र के नगला प्राण निवासी राघवेंद्र उर्फ लालू यादव पुत्र नवाब सिंह साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद पति और पत्नी में किसी बात पर तनाव चल रहा था। गुरुवार रात भी राघवेंद्र और आयुष कुमारी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद संदिग्ध हालात में जहर खाने से आयुष कुमारी की मौत हो गई। आयुष की मौत के बाद राघवेंद्र और परिवार के लोग शव छोड़कर घर से भाग गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर सिपाही लाल परिवार के साथ नगला प्राण पहुंचे।
ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर भारती और नायब तहसीलदार छिबरामऊ शेखर मिश्रा पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दहेज में बाइक मांगने का आरोप
पिता सिपाहीलाल ने ससुरालवालों पर दहेज में बाइक मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शादी में छह लाख रुपये खर्च किए थे। कर्ज लेकर तीन लाख रुपये दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। बेटी की मौत से मॉ छिदना देवी, भाई विकास, विवेक पियूष रो रो कर बेसुध हो गए।