फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sand mining leases will be able to sit at home

घर बैठे पा सकेंगे बालू खनन के पट्टे

Fri, 28 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 28 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sand mining leases will be able to sit at home
computer

प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद अवैध बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। करीब एक माह से बालू खनन बंद होने से सरकारी व प्राइवेट निर्माण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने छह माह की अवधि के बालू के पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए अफसरों ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बालू खनन के पट्टे आवंटित कराने वाले लोग ऑनलाइन प्रक्रिया से घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। इस बार नई व्यवस्था के तहत डिजिटल सिग्नेचर होंगे।

विज्ञापन


खनन अधिकारी हवलदार यादव ने कहा कि ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी बनाई गई है। इसमें पट्टा आवंटन कराने वाले आवेदक घर बैठे अथवा साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से गोपनीय रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर पट्टा आवंटित करने वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। छह स्थान अभी चिह्नित हुए हैं। इनकी वैलुवेशन निकाली जाएगी। जिसके आधार पर निविदाएं आमंत्रित करके आवेदन मांगे जाएंगे। एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन के दौरान पैन कार्ड व अन्य कागजातों के साथ 75 फीसदी धनराशि का आवेदक को ड्राफ्ट लगाना पड़ेगा। फारेस्ट विभाग से एनओसी मांगी गई है। उम्मीद है कि चार दिन में एनओसी मिल जाएगी। इसके अलावा दूसरे स्थान भी चिह्नित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पट्टा आवंटन के बाद यदि कोई दूसरी जगह से बालू का खनन करता है तो वह अवैध माना जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed