{"_id":"636bd9dff01fb3e6e66611ca17f65514","slug":"samples-of-the-food-safety-team-filled-sweets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे मिठाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे मिठाइयों के सैंपल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री
विज्ञापन
रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर सैंपल
भरे। वहीं चांदी वर्क लगी मिठाई एवं खराब बूंदी के लड्डू फिंकवाए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत राय की अगुवाई में खाद्य निरीक्षक सुभाष चंद्रसोनकर ने रेलवे रोड स्थित कटियार स्वीट हाउस की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान संदेह होने पर बर्फी का नमूना भरा। रोडवेज बस स्टाप स्थित कैंटीन पर मिठाई का सैंपल भरा। बर्फी में चांदी वर्क लगी होने पर करीब ढाई किलो मिठाई नष्ट कराई गई।
इसके बाद तिर्वा क्रासिंग स्थित दुकान पर बर्फी का नमूना भरा गया। वहीं एक अन्य दुकान पर काफी दिनों से रखे बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह चांदी वर्क लगी मिठाई किसी भी दशा में बिक्री न करें। यदि निरीक्षण में पकड़े गए तो मिठाई नष्ट कराने के साथ ही सैंपल भरकर कार्रवाई की जाएगी।